उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) के सोनीपत
सर्कल में तैनात रहे।
सस्पेंडेड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (SE) गीतू राम तंवर (58) ने 31 अगस्त 2026 को अपने जन्मदिन और सेवानिवृत्ति (रिटायरमेंट) के दिन जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव करनाल के सेक्टर-9 में डीएवी स्कूल के पास उनकी ही कार से बरामद हुआ।
तंवर के परिवार में पत्नी,दो बेटियां (एक एमबीबीएस डॉक्टर और एक इंजीनियरिंग छात्रा) और एक बेटा है तंवर ने अपनी मौत से पहले अपनी पत्नी प्रीति के लिए सुसाइड नोट में लिखा-
माय डियर वाइफ प्रीति जी, आप हिम्मत से काम लेना और संविधान के दायरे में रहकर कानूनी कार्रवाई करना। आपको तो पता है कि हमारा समाज तो इतना गरीब है, उसकी अब तक यह पूछने की हिम्मत नहीं हुई कि जिन्होंने गलत वीडियो जारी की उनके ऊपर क्या कार्रवाई की गई है।
पुलिस को मृतक के पास से 3 से 4 पन्नों का भावुक और सनसनीखेज सुसाइड नोट मिला है।
जिसके आधार पर तत्कालीन IAS-MD और कई इंजीनियरों सहित कुल 14 FIR दर्ज की गई है।
यह पूरा मामला दिसंबर 2025 में सोनीपत डीसी कैंप ऑफिस में हुई एक बैठक से शुरू हुआ था।
जिसका एक वीडियो अप्रैल 2026 में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
इस वीडियो में गीतू राम तंवर पर एक विशेष समुदाय जाट के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप लगे थे।
जाट और झोटा विवादित टिप्पणी
राम तंवर ने सोनीपत में बिजली विभाग के दफ्तर में जाटों पर विवादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था, बाद में उन्हें हाईकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली थी। कानून-व्यवस्था बिगड़ने के डर से तंवर ने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। हालांकि, गीतू तंवर और उनके परिवार का आरोप था कि विभाग के कुछ जूनियर अधिकारियों ने उनके साथ साजिश रची थी।बातचीत को गुप्त रूप से वीडियो में रिकॉर्ड किया और काट-छांट (EDITING) कर गलत तरीके से वायरल करवाया।
इस विवाद के बाद विभाग ने बिना किसी फॉरेंसिक जांच के तंवर को तुरंत निलंबित कर दिया था।
अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले गीतू राम तंवर ने सुसाइड नोट में आरोप लगाया कि-
उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के सामान्य वर्ग के कुछ अधिकारियों ने मिलकर गंभीर जातिगत उत्पीड़न,पक्षपात और एकतरफा निलंबन कि एक सोची-समझी साजिश रची।
कुछ सामान्य वर्ग के जूनियर अधिकारी उनके निर्देशों की अवहेलना करते थे, मनमानी करते थे,
राजनीतिक धौंस दिखाते थे, वे उन्हें अपना बॉस मानने से इनकार करते थे, उन पर खुलेआम जातिगत टिप्पणियां करते थे।
उन्होंने लिखा कि उनके खिलाफ फर्जी शिकायतें की गईं। विभाग के उच्च अधिकारियों व एमडी कार्यालय ने पक्षपात करते हुए असली दोषियों को बचाने के लिए उन्हें आधारहीन चार्जशीट थमा दी।लगातार मिल रहे इस मानसिक तनाव, सामाजिक अपमान और सेवानिवृत्ति के वैध लाभों पर रोक लगाए जाने के कारण वे अत्यधिक संकट में थे।
सुसाइड नोट में तंवर ने आरोप लगाया -
जब उन्होंने बिजली निगम के उच्च अधिकारियों और प्रबंध निदेशक कार्यालय के समक्ष अपनी बेगुनाही की गुहार लगाई तथा वीडियो की निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच कराने की मांग की, तो उनकी बात को पूरी तरह अनसुना कर दिया गया।
एक SC अधिकारी होने के कारण उन्हें तुरंत निलंबित कर दिया गया और पिछले 4-5 महीनों से उन्हें केवल आधी सैलरी मिल रही थी।
तंवर ने पत्र में लिखा कि-
विभाग के अन्य सामान्य वर्ग के अधिकारियों (जैसे अंडर सेक्रेटरी मोहित भटनागर) के खिलाफ शिकायतों पर कोई कार्रवाई नहीं की गई,
लेकिन उनके खिलाफ एकतरफा रुख अपनाते हुए उनके सेवानिवृत्ति के वैध आर्थिक लाभों की फाइलों को भी रोक दिया गया।
पत्नी की शिकायत के अनुसार-
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर नवीन दलाल और ओमबीर धनखड़ जैसे लोगों द्वारा तंवर को जातिसूचक गालियां दी और उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं।
परिवार का आरोप है कि कनिष्ठ अधिकारियों-
रणबीर देशवाल, अश्विनी कौशिक, सतीश गोयत और प्रदीप खोखर ने मिलकर
एक गहरी साजिश के तहत सोनीपत डीसी कैंप ऑफिस की बातचीत का वीडियो रिकॉर्ड किया, बाद में उस वीडियो को एडिट करके दुर्भावना से सोशल मीडिया पर वायरल कराया गया, ताकि तंवर पर जातिवादी बयान देने का आरोप लगाया जा सके।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और समाज के लोगों ने करीब 33 घंटे तक शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था। वे नामजद अफसरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे।
प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सुसाइड नोट के आधार पर कानूनी कार्रवाई करने और 10 दिनों के भीतर सेवानिवृत्ति के सभी वित्तीय लाभ परिवार को सौंपने के आश्वासन दिए गए, जिसके बाद 01/09/2026, मंगलवार शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए हरियाणा पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है-
जो वायरल वीडियो की FSL जांच सहित पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को निष्पक्षता से खंगालेगी।
14 विभागीय लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में F.I.R
करनाल पुलिस के सेक्टर 32-33 थाना के एसएचओ (SHO) सुनील कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।
मृतक के सुसाइड नोट, छोटी बेटी नीति तंवर के बयान और उनकी पत्नी प्रीति तंवर द्वारा दी गई लिखित शिकायत
के आधार पर ही इन सभी अधिकारियों को एफआईआर (FIR नंबर 307) में नामजद किया गया है।
सुसाइड नोट और FIR में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (MD) का नाम दर्ज है।
आईएएस एमडी विक्रम सिंह (IAS MD Vikram Singh) भेदभाव और एकतरफा कार्रवाई का आरोप
पत्र में मुख्य रूप से प्रताड़ित करने वाले चार अधिकारियों के नाम स्पष्ट रूप से लिखे गए थे
रणवीर देशवाल (कार्यकारी अभियंता / XEN)
अश्विनी कौशिक (कार्यकारी अभियंता / XEN)
सतीश गोयत / गोयल (एसडीओ / SDO)
प्रदीप कुमार खोखर (एसडीओ / SDO)
कुछ अन्य लोगों के नाम भी शामिल हैं -
एसई मनिंदर सिंह, एक्सईएन राज सिंह, एसडीओ आशीष, एसडीओ रूपेश, अंडर सेक्रेटरी मोहित भटनागर
नवीन दलाल, ओमबीर धनखड़, टीनू कोहंड ।
No comments:
Post a Comment