280 ग्राम सोने के पेंडल का डिब्बा चोरी; CCTV फुटेज वायरल
https://www.facebook.com/share/r/18QALXT2XW/
मध्य प्रदेश के सर्राफा व्यवसायी लक्ष्मण जुगल अग्रवाल की दुकान से 280 ग्राम सोने के पेंडल का डिब्बा चोरी; CCTV फुटेज वायरल
मध्य प्रदेश: राज्य में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला एक सर्राफा दुकान से जुड़ा है, जहां शातिर चोरों ने दिनदहाड़े - सुनियोजित तरीके से बड़ी वारदात को अंजाम दिया। प्रसिद्ध सर्राफा व्यवसायी लक्ष्मण जुगल अग्रवाल की दुकान से लगभग 280 ग्राम सोने के पेंडलों से भरा डिब्बा चोरी हो गया। बेखौफ चोरों ने दुकानदार की मौजूदगी में, बिल्कुल उनकी नाक के नीचे से ही सोने के पेंडल वाले डिब्बे पर सफाई से हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापार मंडल और सर्राफा एसोसिएशन में हड़कंप मच गया है।
CCTV में कैद हुई पूरी वारदात बताया जा रहा है कि चोरी की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में साफ-साफ कैद हो गई है। फुटेज में देखा जा सकता है कि किस प्रकार शातिर अंदाज में चोरों ने इस बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घटना और चोरों की चालाकी साफ देखी जा सकती है।

No comments:
Post a Comment