Tuesday, 13 October 2026

Congress Leader Dharampal Malik (Ex-MP) at Delhi पूर्व सांसद चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक दिल्ली पहुँचे ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में लिया हिस्सा

 पूर्व सांसद चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक दिल्ली पहुँचे
‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में लिया हिस्सा

पूर्व सांसद चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुँचे. ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में लिया हिस्सा

सोनीपत, 12 अक्टूबर 2026। लोकतंत्र की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे ‘वोट चोरी’ के खिलाफ आंदोलन में शामिल होने के लिए पूर्व सांसद चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुँचे। चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली पहुँचकर लोकतंत्र की मजबूती, निष्पक्ष चुनाव और जनता के मताधिकार की रक्षा के संकल्प को दोहराया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट सबसे बड़ी ताकत है और इसकी पवित्रता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों और जनता की आवाज की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है। किसी भी परिस्थिति में जनता के मताधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़े सवालों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर लोकतंत्र की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव की मांग को बुलंद किया। चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक ने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए है तथा यह संघर्ष आगे भी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

इस अवसर पर कमल हसीजा, सौरभ सचदेवा, अनुज छाबड़ा, हरिओम सरोहा, राकेश मदान, साहिल राणा, आशा अहलावत, कलावती पांचाल, सरदार इंदरपाल सिंह, कुलदीप खासा, निखिल शर्मा, राजेश मिड्डा, पवन गर्ग, सत्यवीर निर्माण, अनिल रेलन, रामपाल कौशिक आदि कार्यकर्ता मजूद रहे। सौ 'स्वर्णपत्र' को कांग्रेस के सोनीपत जिला महासचिव सौरभ सचदेवा ने दी जानकारी।

https://swarnpatr.com/big-breaking/f/पूर्व-सांसद-चौ-धर्मपाल-सिंह-मलिक-कांग्रेस-दिल्ली-पहुँचे

No comments:

Post a Comment

श्री अग्रसेन धाम - कुंडली में भव्य गोवर्धन पूजा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना Delhi CM Rekha Gupta Attends Govardhan Puja in Sonipat

  श्री अग्रसेन धाम - कुंडली में भव्य गोवर्धन पूजा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना 10/11/2026 कुंडली (सोनीपत) । गोवर्धन ...