₹15.15 लाख करोड़ के घोटाले पर कंपनी का SEBI के आरोपों से इनकार।
कंपनी पर आरोप 97 से 99% तक बढ़ाकर दिखाया रेवेन्यू..! राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर हुए धड़ाम, सेबी ने लगाया मालिक पर बैन। SEBI ने राजेश एक्सपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की है और आरोप लगाया है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से 15.15 लाख करोड़ रुपये का एक्सपोर्ट दिखाया है.
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की मार्च 2026 की तिमाही तक राजेश एक्सपोर्ट में 10.80 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है यानी आम जनता का पैसा भी खतरे में है..?
राजेश एक्सपोर्ट भारत की उन चुनिंदा कंपनियों में से है जो फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ की लिस्ट में शामिल हुई है यानी भारत की ऐसी कंपनी जो इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के समकक्ष मानी जाती है उसमें जबरदस्त बड़ा घोटाला सामने आया है।
सरकारी संस्था SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक, कंपनी ने कारोबारी साल 2021 से 2025 के बीच अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू को करीब 15.35 लाख करोड़ रुपये तक का बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. इसमें से 15.15 लाख करोड़ यानी कि लगभग 97 से 99% का रेवेन्यू पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है।
राजेश एक्सपोर्ट्स क्या बिजनेस करती है ?
इस कंपनी की स्थापना 1989 में बेंगलुरु में गुजरात से आए राजेश मेहता ने अपने भाई प्रशांत मेहता के साथ मिलकर की थी।
राजेश एक्सपोर्ट्स का प्रमुख बिजनेस गोल्ड रिफाइनरी और एक्सपोर्ट से जुड़ा है.1989 में अपनी स्थापना के 5 साल बाद ही कंपनी देश की गोल्ड ज्वैलरी की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर और होलसेलर कंपनी बन गई थी. 1995 में राजेश एक्सपोर्ट्स ने अपना आईपीओ उतारा और कंपनी बीएसई और एनएसई में लिस्टेड हो गई. 2002 में कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना की. 2012 में कंपनी ने 'शुभ ज्वैलर्स' के नाम से अपनी रिटेल चेन शुरू की. 2014 में कंपनी ने कर्नाटक में ‘शुभ ज्वैलर्स’ के 80 शोरूम खोले लिए।
मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के अगले साल 2015 में कंपनी ने स्विट्जरलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी वकाम्बी का 400 मिलियन डॉलर (करीब 27 अरब रुपये) में अधिग्रहण करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
राजेश एक्सपोर्ट का महत्व इस बात से लगा लीजिए कि इस डील के बाद दुनिया में होने वाले सोने के कुल उत्पादन की 35 फीसदी प्रोसेसिंग राजेश एक्सपोर्ट्स द्वारा ही की जा रही थी।
2015 में स्विट्जरलैंड की गोल्ड रिफाइनरी वकाम्बी खरीदती है और उसके बाद से ही 2016 से भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाती हैं फाइनैशनल इयर 2016 में कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 227 फीसदी बढ़कर 165211 करोड़ रुपये का हो जाता है।
अब वकाम्बी ही गेम उलट देती है क्योंकि 2022 में SEBI का ध्यान कंपनी की स्विट्जरलैंड स्थित सहायक कंपनी वाल्कैम्बी SA (Valcambi SA) पर गया, जिसे राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) ने अपने प्रमुख ऑपरेशन सेंटर के रूप में प्रस्तुत किया था। कंपनी के अनुसार, उसके कुल समेकित (Consolidated) राजस्व का 97% से 99% हिस्सा विदेशी सहायक कंपनियों से आता था। लेकिन, सेबी को Valcambi SA के स्वतंत्र ऑडिटेड खातों और राजेश एक्सपोर्ट्स के समेकित वित्तीय आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखाई दिया। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Valcambi SA की वास्तविक आय कंपनी द्वारा दिखाए गए कुल समेकित राजस्व का 0.5% से भी कम थी। ऐसे में सवाल उठता है कि बाकी राजस्व कहां से आया ?
सवाल उठता है कि क्या राजेश एक्सपोर्ट्स अब तक खुद ही माल खरीदकर खुद को ही सामान बेच रहा था ओर घूम-फिरकर अपनी ही कंपनियों को सामान बेचकर रेवेन्यू को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा था ?
अगर इस घोटाले की तह तक जाया जाए तो और भी कम्पनियों के ऐसे ऐसे फ्रॉड सामने आएंगे जिससे दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का गुब्बारा पूरी तरह से फुस हो जाएगा।

