Friday, 5 June 2026

₹15.15 लाख करोड़ के घोटाले पर कंपनी का SEBI के आरोपों से इनकार। 

कंपनी पर आरोप 97 से 99% तक बढ़ाकर दिखाया रेवेन्यू..! राजेश एक्सपोर्ट्स के शेयर हुए धड़ाम, सेबी ने लगाया मालिक पर बैन। SEBI ने राजेश एक्‍सपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई की है और आरोप लगाया है कि कंपनी ने फर्जी तरीके से 15.15 लाख करोड़ रुपये का एक्‍सपोर्ट दिखाया है. 

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी, भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की मार्च 2026 की तिमाही तक राजेश एक्सपोर्ट में 10.80 प्रतिशत हिस्सेदारी बताई जा रही है यानी आम जनता का पैसा भी खतरे में है..?

 राजेश एक्सपोर्ट भारत की उन चुनिंदा कंपनियों में से है जो फॉर्च्यून ग्लोबल 500’ की लिस्ट में शामिल हुई है यानी भारत की ऐसी कंपनी जो इंडियन ऑयल कॉपोर्रेशन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, भारत पेट्रोलियम, हिंदुस्तान पेट्रोलियम के समकक्ष मानी जाती है उसमें जबरदस्त बड़ा घोटाला सामने आया है।

 सरकारी संस्था SEBI के अंतरिम आदेश के मुताबिक, कंपनी ने कारोबारी साल 2021 से 2025 के बीच अपने कंसोलिडेटेड रेवेन्यू को करीब 15.35 लाख करोड़ रुपये तक का बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया. इसमें से 15.15 लाख करोड़ यानी कि लगभग 97 से 99% का रेवेन्यू पूरी तरह से फर्जी पाया गया है। हालांकि कंपनी ने इन आरोपों को खारिज किया है।


राजेश एक्सपोर्ट्स क्या बिजनेस करती है ?

इस कंपनी की स्थापना 1989 में बेंगलुरु में गुजरात से आए राजेश मेहता ने अपने भाई प्रशांत मेहता के साथ मिलकर की थी।

राजेश एक्सपोर्ट्स का प्रमुख बिजनेस गोल्ड रिफाइनरी और एक्सपोर्ट से जुड़ा है.1989 में अपनी स्थापना के 5 साल बाद ही कंपनी देश की गोल्ड ज्वैलरी की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर और होलसेलर कंपनी बन गई थी. 1995 में राजेश एक्सपोर्ट्स ने अपना आईपीओ उतारा और कंपनी बीएसई और एनएसई में लिस्टेड हो गई. 2002 में कंपनी ने दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की स्थापना की. 2012 में कंपनी ने 'शुभ ज्वैलर्स' के नाम से अपनी रिटेल चेन शुरू की. 2014 में कंपनी ने कर्नाटक में ‘शुभ ज्वैलर्स’ के 80 शोरूम खोले लिए।


मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने के अगले साल 2015 में कंपनी ने स्विट्जरलैंड स्थित दुनिया की सबसे बड़ी गोल्ड रिफाइनरी वकाम्बी का 400 मिलियन डॉलर (करीब 27 अरब रुपये) में अधिग्रहण करके सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

राजेश एक्सपोर्ट का महत्व इस बात से लगा लीजिए कि इस डील के बाद दुनिया में होने वाले सोने के कुल उत्पादन की 35 फीसदी प्रोसेसिंग राजेश एक्सपोर्ट्स द्वारा ही की जा रही थी।

2015 में स्विट्जरलैंड की गोल्ड रिफाइनरी वकाम्बी खरीदती है और उसके बाद से ही 2016 से भारत की 10 सबसे बड़ी कंपनियों की लिस्ट में शामिल हो जाती हैं फाइनैशनल इयर 2016 में कंपनी का रेवेन्यू पिछले वर्ष की तुलना में 227 फीसदी बढ़कर 165211 करोड़ रुपये का हो जाता है।


अब वकाम्बी ही गेम उलट देती है क्योंकि 2022 में SEBI का ध्यान कंपनी की स्विट्जरलैंड स्थित सहायक कंपनी वाल्कैम्बी SA (Valcambi SA) पर गया, जिसे राजेश एक्सपोर्ट्स (Rajesh Exports) ने अपने प्रमुख ऑपरेशन सेंटर के रूप में प्रस्तुत किया था। कंपनी के अनुसार, उसके कुल समेकित (Consolidated) राजस्व का 97% से 99% हिस्सा विदेशी सहायक कंपनियों से आता था। लेकिन, सेबी को Valcambi SA के स्वतंत्र ऑडिटेड खातों और राजेश एक्सपोर्ट्स के समेकित वित्तीय आंकड़ों में बड़ा अंतर दिखाई दिया। मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, Valcambi SA की वास्तविक आय कंपनी द्वारा दिखाए गए कुल समेकित राजस्व का 0.5% से भी कम थी। ऐसे में सवाल उठता है कि बाकी राजस्व कहां से आया ?

सवाल उठता है कि क्या राजेश एक्सपोर्ट्स अब तक खुद ही माल खरीदकर खुद को ही सामान बेच रहा था ओर घूम-फिरकर अपनी ही कंपनियों को सामान बेचकर रेवेन्यू को बढ़ा-चढ़ाकर दिखा रहा था ?

अगर इस घोटाले की तह तक जाया जाए तो और भी कम्पनियों के ऐसे ऐसे फ्रॉड सामने आएंगे जिससे दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था का गुब्बारा पूरी तरह से फुस हो जाएगा।

 गोहाना में अवैध निर्माणों और डीटीपी (DTP) द्वारा की गई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर माहौल गरमाया।

डीटीपी विभाग ने खंदराई गांव में गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी विरमानी के खेतों में अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की।

"घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, राजनीतिक गलियारों में भी ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।"


मंत्री और चेयरपर्सन पति में तनातनी : राजू विरमानी ने इस बुलडोजर कार्रवाई के पीछे मंत्री अरविंद शर्मा का हाथ होने का सीधा आरोप लगाया है, उनका दावा है कि मंत्री बदले की भावना से काम कर रहे हैं।

राजू विरमानी की चुनौती : राजू विरमानी ने विरोध सभाओं में आरोप लगाने वालों को खुला चैलेंज दिया है कि अगर उनके ऊपर लगे आरोप साबित हो जाते हैं, तो वे राजनीति छोड़ देंगे।


सोनीपत जिले में गोहाना के जींद रोड स्थित जमीन पर हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर विवाद बढ़ गया है। एक ओर राजू विरमानी इसे राजनीतिक द्वेष से प्रेरित कार्रवाई बता रहे हैं, वहीं डीटीपी विभाग का कहना है कि यह पूरी तरह से नियमित और कानूनी प्रक्रिया के तहत की गई कार्रवाई है।

वीरवार 04/06/2026 को जींद रोड स्थित राम शरणम आश्रम के पीछे जमीन पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई के दौरान राजू विरमानी ने मंत्री अरविंद शर्मा, डीटीपी विभाग और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। 

भारी पुलिस बल के साथ डीटीपी विभाग की एडीटीपी अधिकारी पहुंची थीं। कार्रवाई की सूचना मिलते ही चेयरपर्सन, उनके पति और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंच गए और प्रशासन से कार्रवाई से संबंधित दस्तावेज व नोटिस दिखाने की मांग की। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई और जिला प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

गोहाना बीजेपी की चेयरपर्सन रजनी विरमानी के पति राजू विरमानी ने आरोप लगाया कि पूरी कार्रवाई मंत्री अरविंद शर्मा के इशारों पर की जा रही है और गरीब लोगों को परेशान किया जा रहा है। "वहीं मामले में डीटीपी ने कहा कि इस मामले में किसी का कोई संबंध नहीं है और यह एक रूटिन प्रोसेस है।"

डीटीपी विभाग पर रिश्वतखोरी के आरोप : राजू विरमानी ने डीटीपी विभाग पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग के अधिकारी जमकर रिश्वत लेते हैं। उनका कहना था कि शहर में कई इमारतें और दुकानें अवैध रूप से बनी हुई हैं। यदि उनकी जांच हो जाए तो कई लोग जेल जाएंगे। उन्होंने कहा कि यहां एक विधवा महिला ने मकान बनाया है और दूसरे व्यक्ति ने पशुओं के लिए कमरा बनाया है, लेकिन कार्रवाई उन्हीं पर की जा रही है।


डीटीपी ने दी सफाई : डीटीपी ने कहा कि विभाग हर महीने सोनीपत और गोहाना में 6-7 डिमोलिशन कार्रवाइयों की मंजूरी लेता है। जींद रोड स्थित मामले में पहले ही शो-कॉज नोटिस जारी किया जा चुका था और कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि कुछ हिस्से में कार्रवाई भी हुई, लेकिन विवाद के कारण इसे रोक दिया गया।

कृषि भूमि नहीं, नियमों का उल्लंघन मिला : डीटीपी के अनुसार संबंधित भूमि का सब-डिवीजन किया गया है और वहां सड़कें भी बनाई गई हैं। मौके पर नियमों का उल्लंघन पाया गया था, जिसके आधार पर नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई।




श्री अग्रसेन धाम - कुंडली में भव्य गोवर्धन पूजा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना Delhi CM Rekha Gupta Attends Govardhan Puja in Sonipat

  श्री अग्रसेन धाम - कुंडली में भव्य गोवर्धन पूजा दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने की पूजा-अर्चना 10/11/2026 कुंडली (सोनीपत) । गोवर्धन ...